कृषि कानून के विरोध में 3 दिन सभी राजमार्गों पर टोल फ्री करेंगे हरियाणा के किसान

  • 3 कृषि कानूनों के खिलाफ 26वें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी है और केंद्र सरकार यह दावा कर रही है कि यह कानून किसानों के हित में है। 
  • वहीं, केंद्र सरकार ने आंदोलन कर रहे किसान संगठनों को फिर पत्र भेजकर उनसे अपील की है कि वार्ता के जरिए मसले का समाधान किया जाए। 
  • मगर किसानों ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को सभी धरनास्थलों पर रिले भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। 
  • साथ ही हरियाणा में आंदोलन कर रहे किसानों ने 25 से 27 दिसंबर तक सभी राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूली को रोकने का फैसला किया है। 
  • गौरतलब है कि करीब चार हफ्तों से मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे है।
यह भी पढ़े: भूख हड़ताल पर बैठे किसान, सरकार ने पत्र लिखकर कहा- हम बातचीत को तैयार