गिरफ्तार अर्णब ने महाराष्ट्र पुलिस पर लगाए आरोप, संजय राउत ने कहा - महाराष्ट्र में चलता है कानून का राज

  • मुंबई पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों को  2018 के एक केस में गिरफ्तार किया है।
  • अर्नब ने महाराष्ट्र सरकार पर बदले की भावना से गिरफ्तारी करने और ससुर, बेटी और पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 
  • अर्नब  की इस प्रतिक्रिया पर शिवसेना नेता संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा महाराष्ट्र सरकार कोई भी कार्यवाही बदले की भावना से नहीं करती।
  • उन्होंने कहा महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां पर कानून का राज चलता है। पुलिस को जांच में अगर कोई सबूत मिला है तभी कार्रवाई की गई है।
  • बता दें, अर्नब गोस्वामी और उनका चैनल मोदी समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं और महाराष्ट्र में इस वक्त गैर भाजपा सरकार सत्तारूढ़ है।
यह भी पढ़ें: अर्नब की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा-  इंडिआज मोस्ट वांटेड पार्ट 2 हुआ अरेस्ट