हरियाणा : पराली का सर्वे करने आई टीम को नाराज किसानो ने बनाया बंधक, 2 घण्टे बाद छोड़ा

  • हरियाणा के टोहाना शहर के गांव मुंदलियां में किसानों ने कृषि विभाग के 5 अधिकारियों को 2 घण्टे तक बंधक बनाया। 
  • पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझाया और कृषि विभाग की टीम को छुड़वाया। 
  • दरअसल, कृषि विभाग की टीम को सेटेलाइट के माध्यम से धान की पराली को आग लगाने की सूचना मिली थी। 
  • किसानों ने कहा अधिकारियों के साथ एक सयुंक्त बैठक में यह तय हुआ था कि किसान पराली को आग न लगाएं। 
  • साथ ही पराली की गांठे बनाने की बात कही गई थी, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने कोई प्रबंध नहीं करवाए। 
यह भी पढ़ें-  हरियाणा : बीजेपी कार्यकर्ता ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा पर हमला, FIR दर्ज