राहुल-प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति, प्रशासन ने रखी कुछ शर्तें

  • हाथरस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 कांग्रेस सांसदों के साथ दिल्ली से हाथरस के लिए निकले हैं।
  • डीएनडी राहुल की कार खुद प्रियंका गांधी चला रही हैं, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दी है।
  • प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति, कुछ शर्तों पर ही दी हैं।
  • इन शर्तों में मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है, अनुमति मिलने के बाद राहुल की गाड़ी आगे बढ़ेगी।
  • बता दें कि, डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका का हाथरस की ओर कूच, स्मूति इरानी बोलीं- सब राजनीति के लिए, इंसाफ ...