हाथरस कांड: दोषियों संग पीड़ित परिवार का भी होगा नार्को टेस्ट, प्रियंका बोलीं- ये बर्ताव मंजूर नहीं

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है। 
  • प्रियंका का कहना है कि पीड़िता के परिवार को धमकी दी जा रही है कि उनका नार्को टेस्ट होगा, देश को ये व्यवहार मंजूर नहीं है। 
  • साथ ही प्रियंका ने आरोप लगाया कि हाथरस पीड़िता को न इलाज मिला, न समय पर शिकायत लिखी गई और शव भी जबरन जलाया गया।
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार स्वीकार नहीं है।
  • बता दें कि हाथरस कांड में यूपी सरकार ने आरोपियों के साथ -साथ पीड़ित पक्ष का भी पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट करवाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया की कोई ताकत मुझे हाथरस जाने से नहीं रोक सकती’, राहुल गांधी आज जाएंगे हाथरस