प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए की प्रार्थना

  • उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की मौत के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। 
  • यूपी की कानून व्यवस्था पर लगतार विपक्ष सवाल उठा रही है, इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस, AAP और भीम आर्मी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
  • वाल्मीकि मंदिर में दिल्ली कांग्रेस प्रार्थना सभा आयोजित कर रही है, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा ले रहे हैं। 
  • प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा पीड़िता की कोई मदद नहीं की, परिवार पर अन्याय पर अन्याय हो रहा है।
  • बता दें, AAP 5 बजे इंडिया जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च करेगी वहीं भीम आर्मी ने भी इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 
यह भी पढ़े: कृषि कानूनों पर सियासत, मौनव्रत पर बैठे भाजपा नेता, कहा- कांग्रेस को सदबुद्धि दें भगवान