हाथरस जाने के दौरान राहुल-प्रियंका समेत 200 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

  • हाथरस में पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज  कराई गई है। 
  • ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है, इनमें 153 लोग नामजद और अन्य 50 पर कोरोना के नियमों को तोड़ने का मामला दर्ज है।
  • प्रमुख नेताओं में दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, अजय कुमार लल्लू, रागिनी नायक,मनोज चौधरी सहित अन्य नेताओं को नामजद किया गया है।
  • स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की तरफ से बेरिकेडिंग तोड़ना, पुलिस से धक्कामुक्की करना जैसे मामले दर्ज किए हैं। 
  • राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस फॉर्मूला वन ट्रैक गेस्ट हाउस ले गई, हालांकि इसके बाद वे पुलिस सुरक्षा घेरे में वापस दिल्ली रवाना हो गए। 
यह भी पढ़े: उद्धव के खिलाफ अभद्र ट्वीट पर HC बोला- बोलने की आजादी दूसरों के अधिकार खत्म नहीं करती