हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहुल को धक्कामुक्की कर गिराया

  • हाथरस में हुए गैंगरेप की वारदात को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है, विपक्ष भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठा रहा है।
  • इसी बीच गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए।
  • दोनों नेता पीड़िता के परिवार से मुलाकात करते लेकिन जैसे ही उनका काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
  • जिसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी पैदल हाथरस के लिए निकले, जिस दौरान पुलिस ने राहुल के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें गिरा दिया।
  • साथ ही, एक्सप्रेस वे के पास राहुल-प्रियंका के पैदल मार्च को रोक दिया गया  और दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हाथरस दुष्कर्म: गांधी जयंती के अवसर पर जंतर-मंतर पर AAP पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन