गहलोत सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1000 करोड़ की इंदिरा महिला शक्ति योजना का शुभारंभ

  • अशोक गहलोत ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. 
  • मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए 1000 करोड़ की इंदिरा महिला शक्ति योजना का शुभारंभ किया है. 
  • मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. जरूरत पड़ी तो सरकार 1000 करोड़ रुपए से भी अधिक बजट बढ़ा सकती है.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम आते ही महिलाओं के अंदर एक सकारात्मक संदेश जाता है.
ये भी पढ़े:  जयपुर में खुला राजस्थान का पहला जनता क्लिनिक, राजधानी में 12 और जोधपुर में 3 क्लिनिक खुलेंगे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 17 वर्ष देश में शासन किया. इसके बाद ही देश और प्रदेश में महिलाओं को सम्मान मिला.