प्रियंका का मोदी पर वार, कहा- सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं संविधान को दरकिनार

  • कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान दिवस के मौके पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
     
  • प्रियंका गांधी ने ट्विट किया, 'आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।'
     
  • संविधान दिवस (26 नवंबर) के उपलक्ष पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'टिकट ब्लैक करने वाले हमें कैसे निकाल सकते हैं'
  • वहीं इस मौके पर नेशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम का वेब पोर्टल भी लांच होगा।
     
  • बता दें कि, 70 साल पहले 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया गया था लेकिन बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया।