Molitics Logo
होम Junagadh Violence : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग.!

Junagadh Violence : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग.!

Junagadh Violence : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग.!
फोटो: Junagadh Violence : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह हटाने की नोटिस पर भड़के लोग.!
16 जून 2023 की रात करीब 10:15 बजे पथराव हुआ और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए और 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल ये मामला गुजरात (Gujarat) राज्य से जुड़ा हुआ है और गुजरात के जूनागढ़ जिले में 16 जून (शुक्रवार) की रात में एक अवैध दरगाह (Illegal Dargah) को लेकर जमकर हंगामा हुआ शुरू हुआ।  


illegal dargah notice in gujarat

 

दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस को लेकर लोग भड़क गए और इस दौरान भड़की हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन को निशाना बनाया। मजेवाड़ी चौक (Majewadi Chowk) स्थित पुलिस थाने पर हमला किया गया और वाहनों में आग लगा दी गई और नाराज़ भीड़ ने थाने पर पथराव भी किया।


Illegal Dargah in Gujarat

 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज - 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों की भीड़ ने मजेवाड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर भी हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान वाहनों में आग भी लगा दी गई, जिसके बाद बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में तनाव है और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।


ANI ट्वीट-

मामला मजेवाड़ी गेट (Majewadi Gate) के पास बनी मस्जिद का है। दरअसल, जूनागढ़ नगर निगम ने मस्जिद को नोटिस देकर 5 दिन के भीतर दस्तावेज पेश करने को कहा था। जिसके बाद लोग भड़क गए और जमकर पथराव किया। इस दौरान लोगों ने वाहनों में आग भी लगा दी। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत पत्थरबाजी से हुई है। 

 

हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई है। वहीं, कई पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


 
यह भी पढ़ें -  Aurangzeb Image Issue : महाराष्ट्र में एक बार फिर औरंगजेब पर छिड़ी जंग..!