Molitics Logo
होम Bihar Politics : नीतीश से बगावत पर उपेंद्र कुशवाहा को Y+ सुरक्षा का मिला तोहफा !

Bihar Politics : नीतीश से बगावत पर उपेंद्र कुशवाहा को Y+ सुरक्षा का मिला तोहफा !

Bihar Politics : नीतीश से बगावत पर उपेंद्र कुशवाहा को Y+ सुरक्षा का मिला तोहफा !
फोटो: Bihar Politics : नीतीश से बगावत पर उपेंद्र कुशवाहा को Y+ सुरक्षा का मिला तोहफा !
Bihar Politics : बिहार की राजनीति में आए दिन कुछ न कुछ उठा-पटक के दौर जारी है। ऐसे में एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब संजो रहे है, तो पार्टी के कई बाग़ी नेता नीतीश कुमार की कुर्सी खींचने में लगे है। एक तरफ जहां चिराग़ पासवान (Chirag Paswan) पहले मौजूद थे, तो उनके बग़ावती सुर में मुकेश साहनी का सुर मिला। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के सुर और तेवर को भाजपा (BJP) ने सही इस्तेमाल करते हुए इशारा कर दिया है कि आने वाले दिनों में बिहार में एक बार फिर राजनीति करवट ले सकती है। चिराग़ और मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) के बग़ावत करने कर पार्टी से निकलने के बाद कुशवाहा भी उसी तेवर के साथ बाहर निकले। बाहर निकलते ही कुशवाहा ने भी अपनी यात्रा की शुरुआत की है। ‘विरासत बचाओ बिहार यात्रा’ (Virasat Bachao Bihar Yatra) को लेकर पूरे बिहार की यात्रा कर जनता से संपर्क कर रहे है।


 

nitish kumar

 

ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा ने अपने अपने उपर हमले होने की आशंका जताई थी। केंद्र सरकार ने कुशवाहा की बात को गंभीर लेते हुए Y+ की सुरक्षा (Y+ Security) देने की बात को मान ली। यानी अब Y+ की सिक्योरिटी के सुरक्षा घेरे के अंदर कुशवाहा रहेंगे। कुशवाहा को 3 अलग-अलग शिफ़्ट में CRPF के जवान घेरे रहेंगे। CRPF के 11 कमांडो कुशवाहा की सुरक्षा में मौजूद रहेंगे। सभी कमांडो विशेष आधुनिक हथियारों से लैस होंगे।


Upendra Kushwaha

 

आपको बता दे कि जेडीयू से अलग होकर कुशवाहा ने नई पार्टी बनाकर अपनी पार्टी का नाम "राष्ट्रीय लोक समता पार्टी" (Rashtriya Lok Janata Dal) रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कुशवाहा का पार्टी से बाहर निकलना, फिर एक नई पार्टी बनाना और सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कई राजनीतिक पंडित अलग-अलग गणित लगा रहे है। बिहार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों की माने तो भाजपा उपेंद्र कुशवाहा के ज़रिए नीतीश कुमार को घेरने की योजना बना रही है। सियासी गणित को समझिए उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और मुकेश साहनी जिस जाति से आते है वो तीनों मिलाकर बिहार में 27% वोट है।


new party

 

इनमें कुल 13 लोकसभा सीट भी है, अगर उपेंद्र कुशवाहा की बात करें तो कोइरी-कुर्मी जाति क़रीब 11 फ़ीसदी है। चिराग पासवान बीते हर चुनाव में 7 से 8% वोट लेकर आते रहे है। वहीं मुकेश सहनी के वोट बैंक की बात करे तो वो भी क़रीब 6 से 7 फ़ीसदी है। 


chirag paswan

 

अगर तीनों एक साथ बीजेपी में शामिल होते तो नीतीश कुमार (Bihar Politics News) को काफ़ी नुक़सान हो सकता है। वैसे भी चिराग़ ने तो कई मंचों से खुद को मोदी का हनुमान बोलते नज़र आए है।



यह भी पढ़ें - /article/1112/saurabh-bhardwaj-atishi-oath-as-delhi-government-ministers