Molitics Logo
होम मां गंगा के आंचल में बसे उन्नाव के लिए कुछ भी कर पाऊं ये मेरा सौभाग्य- योगी आदित्यनाथ

मां गंगा के आंचल में बसे उन्नाव के लिए कुछ भी कर पाऊं ये मेरा सौभाग्य- योगी आदित्यनाथ

मां गंगा के आंचल में बसे उन्नाव के लिए कुछ भी कर पाऊं ये मेरा सौभाग्य- योगी आदित्यनाथ
फोटो: मां गंगा के आंचल में बसे उन्नाव के लिए कुछ भी कर पाऊं ये मेरा सौभाग्य- योगी आदित्यनाथ

यूपी के उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा के आँचल में बसे इस जनपद के लिए जब भी कुछ करने का सौभाग्य मिलता है तो लगता है कि जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक व पुरवा विधायक अनिल सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा प्रदेश की सत्ता में आई थी उस समय वह दूसरी धुरी में थे जबकि पुरवा विधायक दूसरी धुरी पर थें। हलांकि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास की जरूरतों को समझते हुए पार्टी का साथ दिया।

अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि जब आप गलत सरकार को चुनते है तो गरीब का राशन सैफई पहुंच जाता है। हर घर बिजली पहुंचाने की योजना का शुभारंभ इसी जिले से हुआ था। हर घर मे बिजली दी जा रही है। जब बहन जी और बबुआ सत्ता में थे तो बिजली सीमित गांवों व घरों तक ही पहुंचती थी। आवास योजना के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 42 लाख लोगों को व उन्नाव में 60 हजार लोगों को प्रधनमंत्री आवास दिए गए। नारी गरिमा के सम्मान रक्षा का काम भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करते हुए घर घर शौचालय बनवाने का काम किया है। इसके अलावा 32330 बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिससे उनके जन्म से स्नातक तक पढ़ाई के लिए 15 हजार दिए जाते है। 751 करोड़ रुपए जिले के किसानों के खाते में अब तक किसान सम्मान निधि से आ चुके हैं।भाजपा की सरकार ही आस्था का सम्मान करने का काम कर रही है। पूर्व की सरकारों ने तो कावड़ यात्रा व कृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों पर रोक लगाने का काम किया था। कोरोना से बचने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। जीवन व जीविका को बचाने के लिए सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए अहर्निश प्रयास जारी रखने है। अयोध्या में भगवान के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है यह मंदिर दुनिया का सबसे सुंदर मंदिर होगा। कोई दल ऐसा नहीं जो सत्ता में जुड़ा न रह हो। इसके बावजूद जब इन्होंने कुछ नही दिया तो अब इन्हें भी कुछ नहीं देना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की पुस्तक "पं. दीन दयाल उपाध्याय, दृष्टा व दर्शन" के विमोचन ने कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ा दिया है।
 

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ जनता के सपनों के राजकुमार है। अभी तक के उत्तर प्रदेश को सिर्फ सपनों के सौदागर ही मिले हैं। उन्होंने कहा जितनी भीड़ इस कार्यक्रम में दिख रही है ऐसी सभा मैं अपने राजनैतिक जीवन मे पहली बार देख रहा हूँ। योगी जी का नाम व काम कल्प वृक्ष जैसा है। जो भी मांगों मिल जाता है। विकास कार्यों से जुड़ी किसी भी मांग को वह कभी अनसुना नहीं करते।


सांसद साक्षी महाराज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव से पूर्व मैन कहा था 325 के पार, इस बार आज यह घोषणा करता हूँ 350 पार। कहा कि पहले बिजली आती नहीं थी अब जाती नहीं है। उन्होंने इशारों में कहा कि एक वो हैदराबादी है जो कभी देश की बात नहीं करता। वो सिर्फ बटवारे की बात करता है। उसने धारा 370 और अयोध्या को लेकर बहुत कुछ कहा लेकिन उसका बाप भी राम मंदिर निर्माण नहीं रोक सका। उन्होंने कहा कि अनिल सिंह माया के जाल को काट कर रामा दल में आए हैं। इसका राज तिलक करना हमारा आपका दायित्व है। यह देश सुरक्षित है तो हम सुरक्षित है। यह तभी सम्भव है जब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी हैं।


मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भजपा की केंद्र सरकार ने कश्मीर से 370 व 35ए हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। अब वादी से निर्वासित किए गए कश्मीरी पंडितों को उनकी जमीन वापस दिलाई जाएगी। जनसंख्या बिल और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित हो तो सत्ता में भाजपा का बना रहना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीबों के प्रति समर्पित सन्यासी योगी जी का एक एक मिनट समर्पित है। मुसहरों, वन टंगियो व थारू जाती  के लोगों को मतदान का अधिकार दिलाने का काम योगी जी ने किया। कहा कि पूर्व की सरकार की तरह अब सैफई से नियुक्तियों की सूची नही जाती। भाजपा सरकार में पारदर्षिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं।

रिपोर्टर - निशानाथ पांडेय (उन्नाव)