Molitics Logo
होम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन-विश्वास रैली को किया संबोधित, कहा- विकास सिर्फ़ मोदी ही कर सकते हैं बुआ-बबुआ नही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन-विश्वास रैली को किया संबोधित, कहा- विकास सिर्फ़ मोदी ही कर सकते हैं बुआ-बबुआ नही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन-विश्वास रैली को किया संबोधित, कहा- विकास सिर्फ़ मोदी ही कर सकते हैं बुआ-बबुआ नही
फोटो: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन-विश्वास रैली को किया संबोधित, कहा- विकास सिर्फ़ मोदी ही कर सकते हैं बुआ-बबुआ नही

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन-विश्वास रैली को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 28 दिसंबर को सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान राज्य के उप-मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा और जिले की सांसद मेनका गांधी भी मौजूद रही। नगर के आवास विकास मैदान पर पहुंचते ही गृहमंत्री अमित शाह ने वहां मौजूद हज़ारों लोगों का अभिवादन किया, उसके बाद दीपक प्रज्ज्वलित कर रैली का शुभारंभ किया।

 

सांसद मेनका गांधी के बाद उप-मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो परिवर्तन पूरे उत्तर-प्रदेश में हुआ है, वह जन-विश्वाश रैली में देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर-प्रदेश में विकास की लहर चल रही है, आज क़े समय माफियागिरी भी खत्म हो गई है।

 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हूए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के सामने दो विकल्प मौजूद है, अगर सपा-बसपा-कांग्रेस आ जाए तो भी कुछ नही कर सकते। प्रदेश सरकार अब गरीबो को सिलेंडर, मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अखिलेश और मायावती पर तंज कंसते हुए कहा कि यह बुआ-बबुआ नही कर सकते, यह सिर्फ़ मोदी ही कर सकते है। 

 

आगे कहा कि 'इस बार भाजपा 300 पार' का अमित शाह ने नारा लगाकर उदघोष करवाया, जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2014, 2017, 2019 में जीत हासिल की और 2022 में भी बीजेपी का चौका लगेगा। अमित शाह ने कहा कि सपा ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, मंदिर बनने नही दिया और अखिलेश यादव को कहा कि मोदी जी ने भूमि पूजन कर दिया है अब भव्य मंदिर भी बनेगा, यह काम सपा-बसपा नही कर सकती। 

 

आगे कहा कि एक व्यापारी के यहा रेड पड़ी तो अखिलेश ने कहा रेड ना करो और जनता को पलायन करवाने वाले गुंडे, अब खुद पलायन कर रहे है। संसद के अंदर धारा 370 के बिल को हटाने के लिए सारी विपक्षी पार्टी विरोध कर रही थी और हमारा लक्ष्य था कि बीजेपी ही धारा 370 को समाप्त करेगी और मोदी जी ने ये काम कर दिखाया और साथ ही कश्मीर से आंतकवाद भी समाप्त हो गया। 

 

अंत में सुल्तानपुर के चीनी मील पर कहा कि चीनी मील का विस्तार किया जाएगा और देश में ऐसा विकास सिर्फ मोदी जी के अलावा कोई नही कर सकता और बीजेपी पार्टी मिलकर उत्तर-प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे।

 

 

यह भी पढ़े :- उप्र ऊर्जा मंत्री का इटावा दौरा, कहा- 2022 में बीजेपी को दुबारा देगी जनता आशीर्वाद