Molitics Logo
होम बिहार में सांसद प्रतिनिधि पर अपराधियों का ताबड़तोड़ हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बिहार में सांसद प्रतिनिधि पर अपराधियों का ताबड़तोड़ हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों ने सुबह-सुबह बड़ा उत्पात मचाया है। यह घटना वैशाली जिले की है, जहाँ सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि के आवास पर उन पर जबरदस्त |

बिहार में सांसद प्रतिनिधि पर अपराधियों का ताबड़तोड़ हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
फोटो: MP representative in Bihar,
बिहार में एक बार फिर से अपराधियों ने सुबह-सुबह बड़ा उत्पात मचाया है। यह घटना वैशाली जिले की है, जहाँ सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि के आवास पर उन पर जबरदस्त फायरिंग की गई है। इस हरकत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सांसद के प्रतिनिधि के घर के बाहर दो युवक खड़े हैं। एक व्यक्ति दरवाजे पर दस्तक देता है, और उसके बाद थोड़ी ही देर में दूसरा युवक ताबड़तोड़ तरीके से फायरिंग शुरू कर देता है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार की सुबह हुई। सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि जब वह अपनी बालकनी से बाहर देख रहे थे, तो उन्होंने एक शख्स को वहाँ देखा, जिसने अपना चेहरा छिपा रखा था। उस युवक ने उन्हें नीचे आने के लिए कहा, लेकिन तभी उन्होंने देखा कि उसके हाथ में एक पिस्टल थी। इसके बाद, थोडी ही देर में दूसरे व्यक्ति ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सांसद प्रतिनिधि ने किसी तरह से अपनी जान बचाने की कोशिश की और कहा गया है कि उन्होंने अपनी रक्षा में भी फायरिंग की। इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है, जो आगे की जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 

वहीं, सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि के घर पर हुई फायरिंग की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल पुलिस दल घटना स्थल पर पहुँच गया। लेकिन, तब तक अपराधी वहाँ से भाग चुके थे और शहर में दहशत फैला चुके थे। अब पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी है ताकि अपराधियों को जल्दी से जल्दी पकड़ सकें और न्याय सुनिश्चित कर सकें। एसी घटनाओं के लगातार बढ़ते जा रहे मामलों से स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Read This Also:- Bihar Polls: PM मोदी ने बताया मखाना को सुपरफूड, तो लालू यादव ने किया तंज – ‘अगली बार बिहारी भूंजा खाएंगे’