Molitics Logo
होम विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार का तोहफा, मिलेगी पदक विजेता जैसी सुविधाएं

विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार का तोहफा, मिलेगी पदक विजेता जैसी सुविधाएं

हरियाणा सरकार ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना वह वादा निभाने का फैसला किया है, |

विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार का तोहफा, मिलेगी पदक विजेता जैसी सुविधाएं
फोटो: विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार का तोहफा, मिलेगी पदक विजेता जैसी सुविधाएं
हरियाणा सरकार ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना वह वादा निभाने का फैसला किया है, जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान किया था। ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बावजूद विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें चैंपियन बताते हुए कहा था कि राज्य सरकार उनका सम्मान उसी तरह करेगी, जैसे किसी पदक विजेता का किया जाता है।

हाल ही में विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा में इस वादे की याद दिलाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके लिए सम्मान और पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विनेश को उसी प्रकार का सम्मान मिलेगा, जैसा कि सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। विनेश फोगाट ने जब विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया तो उन्होंने यह भी कहा कि पेरिस ओलंपिक को बीते आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें राज्य सरकार की ओर से घोषित पुरस्कार राशि नहीं मिली है। इस पर सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया कि विनेश को हरियाणा सरकार की नीति के तहत वही सुविधाएं दी जाएंगी, जो सिल्वर मेडल विजेताओं को प्राप्त होती हैं।

हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन तरह के लाभ मिलते हैं—पहला नकद पुरस्कार के रूप में चार करोड़ रुपये, दूसरा ग्रुप ए स्तर की सरकारी नौकरी (OSP), और तीसरा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का प्लॉट। 

चूंकि विनेश फोगाट अब विधायक हैं, इसलिए वह सरकारी नौकरी के विकल्प को नहीं चुन सकतीं। ऐसे में उनके पास नकद पुरस्कार और प्लॉट में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा। सरकार ने घोषणा की है कि विनेश से उनकी पसंद पूछी जाएगी और उनके निर्णय के अनुसार उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा।

Read This Also:- Haryana: 'डंकी रूट' पर रोक लगाने के लिए सैनी सरकार का बड़ा कदम, फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर कसा शिकंजा