ट्रंप ने ट्रूडो को 'गवर्नर' कहकर कसा तंज
बातचीत के बाद, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए ट्रूडो पर कटाक्ष किया और उन्हें ‘गवर्नर ट्रूडो’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उनकी "कमजोर सीमा नीतियों" के कारण बड़ी मात्रा में फेंटेनाइल और अवैध प्रवासी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "कनाडा के जस्टिन ट्रूडो ने मुझसे फोन पर बात की और पूछा कि टैरिफ को लेकर क्या किया जा सकता है। मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि कनाडा और मैक्सिको की सीमाओं के जरिये आने वाले फेंटेनाइल के कारण अमेरिका में हजारों लोगों की जान जा रही है। मुझे इस बात का भरोसा नहीं कि यह प्रवाह रुक गया है। ट्रूडो ने दावा किया कि हालात में सुधार हुआ है, लेकिन मैंने कहा कि यह पर्याप्त नहीं है।"
ट्रंप ने आगे कहा, "मैंने ट्रूडो से पूछा कि कनाडा में चुनाव कब होने वाले हैं, लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे सके। इससे मेरी जिज्ञासा और बढ़ गई कि आखिर वहां क्या चल रहा है? फिर मुझे एहसास हुआ कि वह इस मुद्दे को अपनी सत्ता बचाने के लिए भुना रहे हैं। खैर, जस्टिन को शुभकामनाएं!"
ट्रूडो का पलटवार – ‘अमेरिका कनाडा को हड़पना चाहता है’
इस बीच, ट्रूडो ने ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका की योजना कनाडा की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की है, ताकि बाद में इसे आसानी से अपने में मिला सके। उन्होंने कहा, "ट्रंप प्रशासन की नीतियां कनाडा को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं, ताकि हमारी संप्रभुता को कमजोर किया जा सके। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।"
गौरतलब है कि ट्रूडो पहले ही इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके हैं, हालांकि, वह तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कि उनकी जगह कोई नया नेता नहीं चुना जाता। कनाडा में आम चुनाव इस साल अक्टूबर में होने वाले हैं।
ट्रंप की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने इसे अमेरिका में अवैध आप्रवासन और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कदम बताया।
"जो कोई भी इस मुद्दे में दिलचस्पी रखता है, मैंने कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो को साफ-साफ कह दिया कि उनकी कमजोर नीतियों के कारण अमेरिका में अवैध अप्रवासी और फेंटेनाइल जैसी घातक दवाएं आ रही हैं। इन नीतियों के चलते हजारों निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं," ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा।
Read This Also:- एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन में कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर दी सफाई, कहा- 'यह संघीय एजेंसियों का निर्णय था'
Read This Also:- एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन में कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर दी सफाई, कहा- 'यह संघीय एजेंसियों का निर्णय था'





