ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिकताएं अब से कुछ ही देर में शुरू होंगी। दिन की शुरुआत वॉशिंगटन डीसी के पास सेंट जॉन एपिस्कोपल चर्च में प्रार्थना सभा से होगी। इसके बाद ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन व्हाइट हाउस में चाय पीने जाएंगे। वहां से दोनों दंपति एक ही काफिले में कैपिटल बिल्डिंग के लिए रवाना होंगे। ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल में संगीत कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ेगा। जेडी वांस को उप-राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाने के बाद चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप का संबोधन होगा, जो पिछली बार की तरह 17 मिनट का होगा। इसके बाद निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप प्रमुख दस्तावेजों, नामांकनों और कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने अमेरिका को फिर से महान बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि नॉर्थ पोल के पास बर्फीले तूफान के कारण वे नहीं चाहते कि लोग किसी भी तरह से परेशान हों। उन्होंने उद्घाटन भाषण भी रोटुंडा हॉल के अंदर ही देने का आदेश दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
ग्रेटर अमेरिका का निर्माण करना चाहते हैं ट्रंप
ट्रंप ने हाल ही में इच्छा जताई कि कनाडा, ग्रीनलैंड, पनामा कैनाल जैसे देश अमेरिका के हिस्से में आ जाएं या फिर खुद अपने देशों का अमेरिका में विलय कर लें। ट्रंप यह भी चाहते हैं कि मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर 'अमेरिका की खाड़ी' कर दिया जाए। उनका मकसद ग्रेटर अमेरिका को तैयार करना है, जिससे अमेरिका का क्षेत्रफल बहुत अधिक हो जाएगा।
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ग्रीनलैंड को खरीदने की भी इच्छा जताई थी। उनका मानना है कि रूस और चीन की जहाजों की निगरानी के लिए यह द्वीप अमेरिका के लिए जरूरी है। 1860 के दशक में पहले राष्ट्रपति एंड्रू जॉनसन ने ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन यह योजना तब सफल नहीं हो सकी।
Read This Also:- डोनाल्ड ट्रंप बनें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति,
Read This Also:- डोनाल्ड ट्रंप बनें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, जेडी वेंस होंगे उपराष्ट्रपति,





