Molitics Logo
होम लालू परिवार पर तेज प्रताप की पत्नी की तीखी प्रतिक्रिया: कहा- चुनावी फायदे के लिए रचा जा रहा ड्रामा

लालू परिवार पर तेज प्रताप की पत्नी की तीखी प्रतिक्रिया: कहा- चुनावी फायदे के लिए रचा जा रहा ड्रामा

उन्होंने आरोप लगाया, "जब मुझे प्रताड़ित किया जा रहा था, तब पूरा परिवार चुप था। मुझे राबड़ी देवी के आवास में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया।

लालू परिवार पर तेज प्रताप की पत्नी की तीखी प्रतिक्रिया: कहा- चुनावी फायदे के लिए रचा जा रहा ड्रामा
फोटो: लालू परिवार पर तेज प्रताप की पत्नी की तीखी प्रतिक्रिया: कहा- चुनावी फायदे के लिए रचा जा रहा ड्रामा
तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट से उठे सियासी तूफान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर लालू परिवार राजनीतिक और पारिवारिक विवादों के भंवर में फंसता नजर आ रहा है। तेज प्रताप की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय ने पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इस पूरे मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है।

तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पूरा घटनाक्रम महज एक चुनावी ड्रामा है। उन्होंने आरोप लगाया, "जब मुझे प्रताड़ित किया जा रहा था, तब पूरा परिवार चुप था। मुझे राबड़ी देवी के आवास में शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। यहां तक कि मेरा खाना-पीना तक बंद कर दिया गया था।" उन्होंने सवाल उठाया कि यदि तेज प्रताप किसी लड़की के साथ 12 साल से संबंध में थे, तो क्या यह परिवार को नहीं पता था? ऐश्वर्या ने कहा, "पूरा परिवार इस रिश्ते की जानकारी में था और अब अचानक उन्हें पार्टी से निष्कासित करना महज दिखावा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। यह फैसला सोशल मीडिया पर तेज प्रताप और अनुष्का यादव की निजी तस्वीर वायरल होने के बाद लिया गया। लालू यादव ने कहा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी सामाजिक न्याय की हमारी लड़ाई को कमजोर करती है। मेरा बेटा अब पार्टी या परिवार का हिस्सा नहीं है। अब से वह अपने निर्णय खुद लें, और उनसे जुड़े लोग भी सोच-समझकर अपने कदम उठाएं।”

तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे यह सब पसंद नहीं है और मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मैं जनता के मुद्दों पर काम करता हूं, न कि व्यक्तिगत विवादों में उलझता हूं।” तेजस्वी ने यह भी कहा कि तेज प्रताप अब बालिग हैं और उन्हें अपने निजी जीवन के फैसले लेने का अधिकार है, लेकिन राजनीति और निजी जीवन को अलग रखना जरूरी है।