Molitics Logo
होम शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, 114 मुस्लिमों समेत 167 कर्मचारी किए बर्खास्त

शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, 114 मुस्लिमों समेत 167 कर्मचारी किए बर्खास्त

इस कार्रवाई से पहले 'सकल हिंदू समाज' नामक संगठन ने मंदिर प्रशासन से मांग की थी कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को मंदिर परिसर से हटाया जाए। संगठन ने चेतावनी |

शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, 114 मुस्लिमों समेत 167 कर्मचारी किए बर्खास्त
फोटो: शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, 114 मुस्लिमों समेत 167 कर्मचारी किए बर्खास्त
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अब अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर के प्रबंधन ट्रस्ट ने 167 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निकाले गए कर्मचारियों में 114 मुस्लिम समुदाय से हैं, जिसके बाद यह मामला विवादों में घिर गया है।  इस कार्रवाई से पहले 'सकल हिंदू समाज' नामक संगठन ने मंदिर प्रशासन से मांग की थी कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को मंदिर परिसर से हटाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। बीते महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर एक गैर-हिंदू कर्मचारी को मंदिर में पेंटिंग का काम करते हुए दिखाया गया था।

मंदिर का प्रबंधन देखने वाले श्री शानेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कार्रवाई धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि अनुशासनहीनता और लंबे समय तक काम से अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। ट्रस्ट के अनुसार, 8 जून और 13 जून को दो चरणों में यह बर्खास्तगी की गई।

ट्रस्ट के सीईओ गोरक्षनाथ दरंदाले ने बताया, “शनि मंदिर देवस्थान में करीब 2400 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कर्मचारी ऐसे हैं जो लंबे समय से काम पर नहीं आ रहे थे। उनकी सैलरी रोक दी गई थी और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था। बर्खास्तगी पूरी तरह से अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई है।” 

देवस्थान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया, वे मुख्य रूप से ट्रस्ट के कृषि, शिक्षा और प्रशासनिक विभागों में कार्यरत थे। इन कर्मचारियों में से कई पिछले 5 महीनों से ड्यूटी से गायब थे।