"
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता खुलेआम ऐसे बयान देते हैं जो राष्ट्र विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा ने हमेशा उन लोगों का समर्थन किया है जो देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के खिलाफ खड़े होते हैं।
सपा कार्यकाल पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के पिछले शासनकाल को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "एक समय था जब समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश के लोगों की छवि इतनी खराब कर दी गई थी कि उन्हें देश के अन्य राज्यों में होटल तक नहीं मिलता था। ये लोग यूपी की जनता को अपराधी बताने वाला माहौल बना रहे थे, जिससे प्रदेश की साख को नुकसान हुआ।"
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी अपने ही विधायकों और नेताओं पर कोई अंकुश नहीं रख पा रही है। उनकी पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है और उनके नेता अक्सर ऐसी बयानबाजी करते हैं जिससे प्रदेश और देश की छवि खराब होती है।
सीएम योगी ने अबू आजमी के बयान को लेकर कहा कि महाराष्ट्र की मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से विधायक अबू आजमी को समाजवादी पार्टी से बाहर निकालने की बात हो रही है, लेकिन यह दिखावटी राजनीति है। उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज में कहा, "इस कमबख्त को उत्तर प्रदेश भेजो, यहां हम इसका सही इलाज कर देंगे।"
सीएम योगी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से पलटवार की संभावना बढ़ गई है। सियासी हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब देखना होगा कि सपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
Read This Also:- 1971 के आधार पर ही लोकसभा सीटों का बँटवारा करे केंद्र सरकार- तमिलनाडु CM एमके स्टालिन
Read This Also:- 1971 के आधार पर ही लोकसभा सीटों का बँटवारा करे केंद्र सरकार- तमिलनाडु CM एमके स्टालिन





