शिवसेना की ओर से 18 मई को मुंबई से तिरंगा यात्रा शुरू करने की घोषणा करते हुए निरूपम ने कहा,
“जो लोग बीजेपी की मंशा पर शक कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान की हालत देखनी चाहिए। पाकिस्तान आज बिखरा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर भारत के सामने झुकने को मजबूर हुआ।” सपा सांसद रामगोपाल यादव की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल ए.के. भारती की जाति संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए निरूपम बोले,
“सेना की कोई जाति नहीं होती। वह देश की सेना है, किसी जाति या धर्म की नहीं। सैनिकों की जाति बताना सेना का अपमान है।”
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के हालिया बयानों पर उन्होंने कहा,
“चिदंबरम साहब अब सच बोलने लगे हैं, इसका स्वागत करता हूं। जब कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, तो कोई पार्टी साथ नहीं आई। INDIA गठबंधन अब टूटने की कगार पर है।” तुर्की के पाकिस्तान के प्रति रुख पर निरूपम ने कहा,
“तुर्की अब एक इस्लामिक राष्ट्र की तरह व्यवहार कर रहा है। उन्होंने आतंकवाद का समर्थन किया है और भारत विरोधी बयान दिए हैं, जिससे वह खुद एक आतंकी समर्थक राष्ट्र बन गया है।”
उन्होंने भारत सरकार द्वारा तुर्की की कंपनी Celebi NAS के नौ एयरपोर्ट्स पर चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने के फैसले की सराहना की और जामिया मिलिया इस्लामिया व तुर्की यूनिवर्सिटी के बीच हुए समझौते को रद्द किए जाने को भी सही कदम बताया। “भारत को तुर्की से 60 हज़ार करोड़ का आयात और 20 हज़ार करोड़ का निर्यात होता है। यह व्यापार अब बंद होना चाहिए। भारत को स्पष्ट संदेश देना चाहिए – अगर आप आतंकवाद के खिलाफ हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ भी बोलिए।”





