Molitics Logo
होम सैम पित्रोदा का विवादास्पद बयान: घुसपैठियों को भारत में रहने की सलाह दी, BJP की आलोचना, कहा 'गैर जिम्मेदाराना'

सैम पित्रोदा का विवादास्पद बयान: घुसपैठियों को भारत में रहने की सलाह दी, BJP की आलोचना, कहा 'गैर जिम्मेदाराना'

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर पार्टी के लिए विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पित्रोदा का एक बयान सामने आया है, जो राजनीतिक |

सैम पित्रोदा का विवादास्पद बयान: घुसपैठियों को भारत में रहने की सलाह दी, BJP की आलोचना, कहा 'गैर जिम्मेदाराना'
फोटो: Sam Pitroda, BJP
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर पार्टी के लिए विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले पित्रोदा का एक बयान सामने आया है, जो राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है। उन्होंने अवैध घुसपैठियों को भारत में रहने की अनुमति देने की बात कही, जिस पर काफी हंगामा हो रहा है। पित्रोदा ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को भारत में रहने दिया जाना चाहिए, भले ही वे अवैध रूप से आए हों।

सैम पित्रोदा, जो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं, ने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ बातचीत के दौरान यह बयान दिया। पित्रोदा ने कहा, "अगर वे यहां आना चाहते हैं, भले ही अवैध रूप से, उन्हें आने दिया जाए। हमें सभी को शामिल करना चाहिए। यदि हमें थोड़ी परेशानी भी होती है तो कोई बात नहीं। हम उन्हें जगह देंगे, लेकिन कोई भी शेयर नहीं करना चाहता। वे अपना हिस्सा बढ़ाना चाहते हैं।"

इस बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह बयान बेहद अफसोसजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। भंडारी ने इसे देश के खर्च पर अवैध घुसपैठियों को रखने की बात कही और बताया कि कांग्रेस पिछले 70 सालों से इस मुद्दे पर देश में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवैध घुसपैठियों का मुद्दा प्रमुख बन चुका है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के आधार कार्ड बना रही है। बीजेपी के कई नेताओं ने चुनावी सभाओं में यह भी कहा है कि यदि उनकी सरकार बनी, तो वे इन बांग्लादेशियों को वापस भेज देंगे।

Read This Also:- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: जीशान सिद्दीकी ने मोहित कंबोज पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा नेता ने नकारा