Molitics Logo
होम "अभी तो पानी रोका है, आगे खून भी निकलेगा"- OP राजभर ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खोटी

"अभी तो पानी रोका है, आगे खून भी निकलेगा"- OP राजभर ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खोटी

राजभर ने कहा यह भारत सरकार का फैसला है और इसे देश की सुरक्षा के हित में लिया गया है। अगर किसी के पेट में दर्द हो रहा है तो वह पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों |

"अभी तो पानी रोका है, आगे खून भी निकलेगा"- OP राजभर ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खोटी
फोटो: "अभी तो पानी रोका है, आगे खून भी निकलेगा"- OP राजभर ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खोटी
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना मदनी ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने के फैसले पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। ओम प्रकाश राजभर ने मौलाना मदनी पर पलटवार करते हुए कहा, "यह भारत सरकार का फैसला है और इसे देश की सुरक्षा के हित में लिया गया है। अगर किसी के पेट में दर्द हो रहा है तो वह पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों को समझाएं। अभी तो सिर्फ पानी रोका गया है, आने वाले समय में उनके शरीर से खून भी निकाल लिया जाएगा।"

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इन्हीं कार्रवाइयों के तहत भारत ने 1960 में हुई सिंधु जल संधि को रद्द करने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा, "ये भारत सरकार की रणनीतिक नीति का हिस्सा है। दुश्मन को कैसे जवाब देना है, ये केंद्र सरकार तय करेगी, न कि कोई धर्मगुरु। हम सबको इस फैसले का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।"


रविवार को दिए अपने बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा था, "अगर कोई पानी रोकता है, तो रोकने दो। ये नदियाँ हजारों वर्षों से बह रही हैं। आप इस पानी को कहां ले जाएंगे? यह आसान नहीं है।" उन्होंने कहा कि देश में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता है, लेकिन नफरत फैलाने वाली नीतियां देशहित में नहीं हैं। मदनी ने यह भी जोड़ा, "मैं मुसलमान हूं और मैंने अपनी पूरी जिंदगी इस देश में बिताई है। लेकिन जो माहौल बन रहा है, वह देश के लिए उचित नहीं है।"


मौलाना मदनी के इस बयान पर भाजपा की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन ने इसे 'आपत्तिजनक' बताते हुए कहा, "अगर पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है, तो क्या हम उसके लिए पानी भी नहीं रोक सकते?" उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह कदम पूरी तरह उचित और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक पहल है।