उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पीड़ित परिवारों की मदद करें और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राहुल गांधी ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ में हुई मौतें और घायलों की स्थिति अत्यंत दुखद है।"
हालांकि, प्रशासन की ओर से इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
अखिलेश यादव ने भी प्रशासन की खिंचाई की
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बदइंतजामी का नतीजा बताया और कहा कि प्रशासन ने वीआईपी सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जबकि आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा की उपेक्षा की। अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार को महाकुंभ में हुए हादसे में घायलों के इलाज का पूरा इंतजाम करना चाहिए। घायलों को एअर एंबुलेंस से निकटतम अस्पताल भेजने और मृतकों के शवों को उनके परिवारों को सौंपने का प्रबंध किया जाए।" उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि निगरानी बढ़ाने के लिए हैलीकाप्टर का इस्तेमाल किया जाए और जो लोग बिछड़ गए हैं, उन्हें जल्दी से ढूंढा जाए।
Read This Also:- महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की परंपरा कायम, समय में बदलाव के साथ होगा आयोजन
Read This Also:- महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की परंपरा कायम, समय में बदलाव के साथ होगा आयोजन





