"केजरीवाल की टीम खुद ही अपने मंत्रियों को खत्म करने में लगी थी"
बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि आप पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने ही मंत्रियों के खिलाफ साजिशें रच रहा था, जिसका खामियाजा केजरीवाल को खुद भुगतना पड़ा।
उन्होंने कहा, "आतिशी का नाम चुनावी बैनर, पोस्टर और प्रचार से गायब कर दिया गया। उन्हें हराने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह जीत गईं तो छाती पर नाच किया गया। यह सब बताता है कि आप पार्टी के भीतर कितनी गहरी फूट है।"
शराब नीति पर बड़ा दावा
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की विवादित शराब नीति पर भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इस घोटाले का ठीकरा मनीष सिसोदिया पर फोड़ने की कोशिश की, लेकिन बीजेपी ने पहले ही दावा कर दिया था कि इसके असली सरगना खुद केजरीवाल हैं।
"कोर्ट ने उन्हें दंडित किया और वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी में बगावती सुर कितने बुलंद होते हैं। यह जो नाच देखा गया, वह सिर्फ एक विधानसभा सीट जीतने का जश्न नहीं था, बल्कि कुछ बड़ा होने वाला है।"
"बीजेपी की जीत मोदी की गारंटी का नतीजा"
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में बीजेपी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिया। उन्होंने कहा कि जनता झूठे वादे करने वालों को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी थी।
"दिल्ली की जनता कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी। उन्होंने झूठ की गारंटी देने वालों को नकार दिया और मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। दिल्ली को एक विकसित राजधानी बनाने के लिए जनता ने बीजेपी को चुना है, और हम अपने किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।" बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि केजरीवाल का दौर अब खत्म हो रहा है और उनकी पार्टी में अंदरूनी घमासान तेज हो चुका है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में AAP किस दिशा में जाती है।
Read This Also:- 'पंजाब के सीएम बनना चाहते हैं केजरीवाल, भगवंत मान को हटाने की तैयारी', बीजेपी नेता का बड़ा दावा





