अवैध शरणार्थियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान
ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन देश की सीमाओं पर नियंत्रण बहाल करेगा और अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू करेगा। उन्होंने कहा, "हम हजारों अवैध शरणार्थियों को उनके घर वापस भेजेंगे। इसमें समय और संसाधन लग सकते हैं, लेकिन यह कदम उठाना आवश्यक है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन अमेरिकी धरती पर सक्रिय सभी अवैध गिरोह और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
बॉर्डर सिक्योरिटी होगी प्राथमिकता
राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप के शुरुआती आदेशों में सीमा सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा, "अब तक किसी ने बॉर्डर सुरक्षा, जेलों की स्थिति, या महिलाओं के खेल में खेल रहे पुरुषों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन हम यह सब बदल देंगे।" उन्होंने घोषणा की कि ड्रग माफियाओं को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' घोषित किया जाएगा और अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर आपातकाल लागू किया जाएगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।" उन्होंने गाजा संघर्षविराम का श्रेय लेते हुए कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को खत्म करने, मध्य पूर्व में स्थिरता लाने और तीसरे विश्व युद्ध को रोकने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा, "दुनिया नहीं जानती कि हम तीसरे विश्व युद्ध के कितने करीब पहुंच चुके हैं।" ट्रंप ने अपनी रैली के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी। सीमा सुरक्षा, अवैध प्रवासियों पर कड़ा रुख, और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का समाधान उनकी नीतियों के केंद्र में होगा। उन्होंने अमेरिका को एक बार फिर महान बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Read This Also:- डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद तुरंत बड़े फैसले लेने की बनाई योजना, सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित पर फोकस
Read This Also:- डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद तुरंत बड़े फैसले लेने की बनाई योजना, सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय हित पर फोकस





