"हमारा हक एकनाथ शिंदे को दे दिया गया"
राउत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिवसेना (UBT) ने MVA में जाने का फैसला मजबूरी में लिया था। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा,
"हमारी असली शिवसेना को छोड़कर एक नई 'डुप्लिकेट शिवसेना' बनाई गई, जिसे BJP ने पूरा समर्थन दिया। जो हमारा हक था, उसे एकनाथ शिंदे को दे दिया गया।" संजय राउत से जब BJP और शिवसेना (UBT) के संभावित गठबंधन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
"BJP में कई लोग चंद्रकांत पाटिल की तरह सोचते हैं। हम इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, हम 'वेट एंड वॉच' की नीति अपना रहे हैं। लेकिन हमें पहले से अंदाजा है कि आगे क्या होने वाला है। मुझे संदेह है कि एकनाथ शिंदे कितने समय तक BJP के साथ रह पाएंगे। वह केवल सत्ता और पैसे के बल पर टिके हुए हैं।"
"BJP के कई नेता दोनों दलों को साथ देखना चाहते हैं"
अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत ने BJP के कई नेताओं की इच्छा का जिक्र किया और कहा,
"हमारे बीच गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन BJP के कई नेता चाहते हैं कि दोनों दल फिर से साथ आएं। चंद्रकांत पाटिल की भावनाएं BJP के अन्य नेताओं से भी मेल खाती हैं। हमने 25 साल तक साथ मिलकर काम किया है।" विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,
"BJP और शिवसेना (UBT) में कई लोगों का मानना है कि दोनों पार्टियों को एक साथ रहना चाहिए, क्योंकि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय उद्धव ठाकरे ही लेंगे।"
Read This Also:- Maharashtra: "लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान- सरकार का संकल्प...
Read This Also:- Maharashtra: "लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान- सरकार का संकल्प...





