Molitics Logo
होम Maharashtra Election: नतीजों से पहले MVA में मुख्यमंत्री पद के लिए बयानबाजी शुरू, राउत बोले- हम नहीं मानेंगे!

Maharashtra Election: नतीजों से पहले MVA में मुख्यमंत्री पद के लिए बयानबाजी शुरू, राउत बोले- हम नहीं मानेंगे!

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राज्य में नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा।

Maharashtra Election: नतीजों से पहले MVA में मुख्यमंत्री पद के लिए बयानबाजी शुरू, राउत बोले- हम नहीं मानेंगे!
फोटो: Maharashtra Election: नतीजों से पहले MVA में मुख्यमंत्री पद के लिए बयानबाजी शुरू, राउत बोले- हम नहीं मानेंगे!
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान समाप्त हुआ। चुनाव आयोग के आकंड़े के अनुसार राज्य में 65.02 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही महाविकास अघाड़ी(MVA) में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। MVA के नेताओं के बीच इसको लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राज्य में नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा। वहीं शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने नाना पटोले के बयान पर कहा कि हम नहीं मानेंगे, MVA के नेता तय करेंगे।

MVA के नेता करेंगे तय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में MVA की ही सरकार बनेगी। राज्य में सबसे अधिक विधायक कांग्रेस के चुने जाएंगे और हमारे नेतृत्व में MVA की सरकार बनेगी। पटोले के इस बयान के बाद शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि हम नहीं मानेंगे, कोई नहीं मानेगा। गठबंधन के नेता बैठकर तय करेंगे। लेकिन अगर नाना पटोले को उनके शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें यह बता रखा है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे। तो उन्हें इस बात का खुलासा करना चाहिए।

MVA में यह पहली बार नहीं है कि पटोले और राउत के बीच बयानबाजी हो रही है। इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद भी संजय राउत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संजय राउत ने कहा था कि कांग्रेस को हार की समीक्षा करनी चाहिए। राउत ने कहा था कि गठबंधन में किसी को भी खुद को बड़ा भाई नहीं समझना चाहिए। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं या साथ में। संजय राउत के इस बयान के बाद नाना पटोले ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया थी। पटोले ने कहा था कि राऊत ने यह बात किस आधार पर की वह नहीं जानते। लेकिन उन्हें गठबंधन पर इस तरह का आरोप नहीं लगाना चाहिए।

क्या कहता है महाराष्ट्र का EXIT Poll

बुधवार को वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग मीडिया चैनल और रिसर्च कंपनी ने एग्जिट पोल जारी किए। अधिकतर पोल्स में महायुति को बहुमत मिलता हुआ दिखा रहा है। सात एग्जिट पोल्स के अनुसार महायुति की सरकार बनती हुई दिख रही है। जबकि दो में महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिल रहा है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन महायुति का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना(UBT) और एनसीपी(SP) गठबंधन महाविकास अघाड़ी से है। महायुति में भाजपा 149 सीटों पर, शिवसेना 81 सीटों और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि MVA में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और शरद पवार की एनसीपी 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।