कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी
भाजपा के तीखे हमलों के बीच कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से खुद को अलग कर लिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 'X' पर पोस्ट कर कहा कि शमा मोहम्मद की टिप्पणी पार्टी के आधिकारिक रुख को प्रतिबिंबित नहीं करती है।
"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के दिग्गज को लेकर की गई टिप्पणी पार्टी की आधिकारिक स्थिति नहीं है। उन्हें इस पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों का सम्मान करती है और उनकी विरासत को कमतर आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है।"
जपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए लिखा,
"90 चुनाव हारने वाले राहुल गांधी की पार्टी अब रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस को शायद यह समझना चाहिए कि 6 बार दिल्ली में शून्य पर आउट होना और 90 चुनाव हारना प्रभावशाली नहीं है, लेकिन टी-20 विश्व कप जीतना निश्चित रूप से प्रभावशाली है।"
भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने भी कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा,
"भाई-भतीजावाद की राजनीति करने वाली पार्टी एक स्व-निर्मित चैंपियन को ज्ञान बांट रही है? रोहित शर्मा ने भारत को विश्व कप जिताया, जबकि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी की कप्तानी ठीक से नहीं संभाल पाए। कांग्रेस को भारतीय क्रिकेट कप्तान पर टिप्पणी करने से पहले अपने डूबते हुए राजनीतिक अस्तित्व की चिंता करनी चाहिए।"
Read This Also:- ‘पूरी तरह प्रतिबंध अव्यवहारिक’, हाईकोर्ट ने स्कूलों में मोबाइल उपयोग पर दी अहम गाइडलाइंस
Read This Also:- ‘पूरी तरह प्रतिबंध अव्यवहारिक’, हाईकोर्ट ने स्कूलों में मोबाइल उपयोग पर दी अहम गाइडलाइंस





