फिल्म इंडस्ट्री को बचाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग
इन दिनों संसद में बजट सत्र 2025-26 चल रहा है, जिसमें केंद्रीय बजट पर गहन चर्चा हो रही है। इसी दौरान जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पहले भी सरकारों ने सिनेमा जगत को नजरअंदाज किया है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे पूरी तरह अस्तित्व संकट में डाल दिया है। अपने संबोधन में जया बच्चन ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ अपने फायदे के लिए फिल्म इंडस्ट्री का इस्तेमाल करती है, लेकिन जब मदद की बारी आती है तो पूरी तरह से अनदेखी करती है। उन्होंने GST के कारण सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के बंद होने और सिनेमा देखने के बढ़ते खर्चों पर चिंता जताई। उनका कहना था कि लोग थिएटर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है।
"सरकार इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहती है" – जया का गंभीर आरोप
जया बच्चन ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज की सरकार शायद फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह इकलौती इंडस्ट्री है, जो पूरी दुनिया को भारत से जोड़ती है, लेकिन फिर भी इसे बार-बार निशाना बनाया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री की ओर से अपनी बात रखते हुए जया बच्चन ने सदन में सरकार से दया दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिनेमा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और बॉलीवुड को जीवित रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
Read This Also:- तेजस MK1A की डिलीवरी में देरी पर एयर चीफ मार्शल की नाराजगी – HAL पर उठाए सवाल
Read This Also:- तेजस MK1A की डिलीवरी में देरी पर एयर चीफ मार्शल की नाराजगी – HAL पर उठाए सवाल





