Molitics Logo
होम महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल, पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा संभालेंगी 3000 महिला पुलिसकर्मी

महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल, पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा संभालेंगी 3000 महिला पुलिसकर्मी

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने अपनी सभी सोशल मीडिया हैंडल उन महिलाओं को सौंपने का वादा किया था, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी |

महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल, पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा संभालेंगी 3000 महिला पुलिसकर्मी
फोटो: PM Narendra Modi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में साफ झलकता है।" पीएम मोदी ने यह भी बताया कि महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने अपनी सभी सोशल मीडिया हैंडल उन महिलाओं को सौंपने का वादा किया था, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान संभालेंगी महिला पुलिसकर्मी


महिला दिवस के खास मौके पर गुजरात पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब शनिवार को गुजरात के नवसारी में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह देश के इतिहास में पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगा। 

उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए यह एक अनोखी पहल है। पीएम मोदी के नवसारी दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए 2,145 महिला कांस्टेबल, 61 महिला इंस्पेक्टर, 197 पीएसआई (पुलिस सब इंस्पेक्टर), 19 डीवाईएसपी (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस), 5 एसपी (सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) और 1 डीआईजी (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) रैंक की महिला अधिकारी को तैनात किया गया है।

गुजरात में लखपति दीदी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित


पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान नवसारी में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर शुरू किया गया है, जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। पीएम मोदी का काफिला जब हेलीपैड पर उतरेगा, तब से लेकर जनसभा स्थल तक, उनकी सुरक्षा में केवल महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी। यह पहल नारी शक्ति को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा।

Read This Also:- झारखंड में NTPC के DGM की हत्या, कोयला माफिया पर शक, पुलिस जांच में जुटी