Molitics Logo
होम "मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालते ही ज्ञानेश कुमार का संदेश – राष्ट्र निर्माण में मतदान सबसे अहम"

"मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालते ही ज्ञानेश कुमार का संदेश – राष्ट्र निर्माण में मतदान सबसे अहम"

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी मतदान है।

"मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालते ही ज्ञानेश कुमार का संदेश – राष्ट्र निर्माण में मतदान सबसे अहम"
फोटो: Chief Election Commissioner, Gyanesh Kumar
नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी मतदान है। उन्होंने अपने संदेश में भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग संविधान, चुनावी कानूनों और निर्धारित नियमों के अनुरूप हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा रहेगा। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा: "राष्ट्र निर्माण का पहला कदम मतदान करना है। इसलिए, प्रत्येक भारतीय नागरिक, जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उसे मतदाता के रूप में पंजीकृत होना चाहिए और चुनाव में भाग लेना चाहिए। भारत का चुनाव आयोग संविधान, कानूनों और जारी दिशानिर्देशों के अनुसार मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।"

नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति


ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और तीन सदस्यीय चुनाव आयोग पैनल में सबसे वरिष्ठ हैं। उनके साथ उत्तराखंड कैडर के सुखबीर सिंह संधू और हरियाणा कैडर के विवेक जोशी चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 17 फरवरी 2025 को जारी अधिसूचना के तहत विवेक जोशी ने भी चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। वे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

राजीव कुमार की विदाई, आयोग को बताया ‘लोकतंत्र की पूजा स्थली’


भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार को चुनाव आयोग से विदाई ली। उन्होंने इसे लोकतंत्र की "पूजा स्थली" करार देते हुए कहा कि आयोग आने वाले समय में और ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा: "यह संस्थान लोकतंत्र की पूजा स्थली है। बीते 75 वर्षों में इसने कठोर परिश्रम और मजबूत नींव के साथ अपनी विरासत संचित की है। मुझे पूरा विश्वास है कि नई टीम के नेतृत्व में यह और ऊंचाइयों को छुएगा। भारतीय लोकतंत्र मजबूत और अक्षुण्ण रहेगा, और दुनिया में अपना सम्मान बढ़ाएगा।" राजीव कुमार ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं और राजनीतिक दलों की भूमिका को सर्वोपरि बताया और सभी नागरिकों से सक्रिय रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

Read This Also:- Jharkhand: "स्वस्थ की दिशा में बड़ा कदम, गुटखा और पान मसाले की बिक्री और सेवन पर रोक"