पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ा
स्थानीय मीडिया बीआर न्यूज के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, वहां एक ट्रेड यूनियन द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा था। एक सफेद कार अचानक तेज रफ्तार में प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गई और लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला था या दुर्घटना। सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और घायलों को मेडिकल सहायता दी जा रही है। म्यूनिख फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता गेरहार्ड पेश्के ने बताया कि घटना के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए आसपास की इमारतों में भाग गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- "कार भीड़ में जानबूझकर घुसाई गई"
स्थानीय मीडिया बीआर न्यूज ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि यह हादसा जानबूझकर किया गया लगता है। उसने कहा,
"मैं प्रदर्शन में शामिल था। अचानक एक कार भीड़ के बीच तेजी से घुस गई। मैं दौड़कर भागा। एक व्यक्ति कार के नीचे दबा हुआ था। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और कार की खिड़की पर गोली चलाई, जिसके बाद ड्राइवर ने सरेंडर कर दिया।" 61वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) 14 से 16 फरवरी 2025 तक होटल बेयरिशर हॉफ में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेता भाग लेंगे। हालांकि, पूरी प्रतिभागी सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
Read This Also:- भारत की न्यायपालिका में वंशवाद और जातिवाद वर्चस्व? पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने किया खंडन
Read This Also:- भारत की न्यायपालिका में वंशवाद और जातिवाद वर्चस्व? पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने किया खंडन





