जानकारी के मुताबिक कांग्रेस संयुक्त संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हाल में हुई इन नियुक्तियों के विषय में पत्र लिखकर अवगत कराया है। गौरव गोगोई के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता के सुरेश को पार्टी का मुख्य सचेतक की अहम ज़िम्मेदारी दी गयी है।
के.सी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा , ‘माननीय सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए डिप्टी लीडर, मुख्य सचेतक और सचेतक की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।’
कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता के.सुरेश पार्टी को मुख्य सचेतक नियुक्त करने के अलावा सांसद माणिकम टैगोर और सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। मणिकम टैगोर वर्तमान में विरुधुनगर सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद है। मणिकम ने पहली बार साल 2009 के लोकसभा चुनाव जीता था. इसके बाद उन्होंने 2019 के भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं मोहम्मद जावेद ने इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार के किशनगंज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से हुई। यहीं से इन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। स्नातक के बाद गौरव ने 2004 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बी. टेक किया फिर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में परास्नातक डिग्री हासिल की। गौरव गोगोई 2014 में कालियाबोर सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार सांसद बने।2019 में भी वे इसी सीट से सांसद चुने गये थे।





