कांग्रेस ने दिया तिखा विरोध
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के बाद तीखा विरोध जताते हुए कहा, "हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर, यह भारत मां के सीने को छलनी करने जैसा है। 40 घंटे की लंबी यात्रा, केवल एक टॉयलेट और महिलाओं के साथ अमानवीय तरीके से इन भारतीयों को वापस भेजा गया।"
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार को यह जानकारी है कि लगभग 7 लाख 25 हजार भारतीय नागरिक अमेरिका में हैं, जिनके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
सुरजेवाला ने यह भी पूछा कि इनमें से कितने भारतीय नागरिकों को अमेरिका ने डिटेंशन सेंटर में बंद कर रखा है, और क्या उन्हें काउंसलर का एक्सेस दिया गया है।
इसके अलावा, उन्होंने ट्रंप सरकार पर सौ करोड़ खर्च करने वाली भारतीय सरकार से यह सवाल भी पूछा, "क्या अब इस मुद्दे पर सरकार का क्या विचार है?" सुरजेवाला ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटा देश कोलंबिया भी अपने नागरिकों के साथ बेइज्जती होने पर विरोध कर सकता है, तो भारत सरकार इस मामले में चुप क्यों है?
Read This Also:- अमेरिका से वापस आए भारतीय के दर्द पर बोले राहुल गाँधी- ‘मोदी जी, यह भारतीय सम्मान और मानवता के पात्र हैं, हथकड़ी के नहीं’
Read This Also:- अमेरिका से वापस आए भारतीय के दर्द पर बोले राहुल गाँधी- ‘मोदी जी, यह भारतीय सम्मान और मानवता के पात्र हैं, हथकड़ी के नहीं’





