Molitics Logo
होम कांग्रेस की शिकायत पर हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर होगी ईवीएम की जाँच

कांग्रेस की शिकायत पर हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर होगी ईवीएम की जाँच

कांग्रेस की शिकायत पर हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर होगी ईवीएम की जाँच
फोटो: कांग्रेस की शिकायत पर हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर होगी ईवीएम की जाँच
हरियाणा की दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उमीदवार द्वारा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव अयोग ने जांच का आदेश दिया हैं। इनमे करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश की एक सीट के दो बूथों, छत्तीसगढ़ के चार बूथों, महारष्ट्र के एक सीट के 40 बूथों, तमिलनाडु की दो सीटों के 20 बूथों और तेलंगाना की एक सीट के 20 बूथों की ईवीएम को चेक करने का फैसला लिया हैं।

 

कांग्रेस उम्मीदवार चेक करेंगे ईवीएम

चुनाव आयोग के मुताबिक करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को ईवीएम चेक करवाई जाएंगी। करनाल लोकसभा सीट से करनाल में दो ईवीएम और पानीपत में दो ईवीएम चेक कराई जाएंगी। वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट के बड़कल बूथ की दो ईवीएम चेक कराई जाएंगी। करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि हमने चार बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके लिए मैंने चुनाव आयोग में दो लाख रुपए भी जमा कराए हैं। आयोग ने भरोसा दिया है कि वह हमारी संतुष्टि के लिए ईवीएम की जांच कराएंगे, लेकिन आयोग ने कोई निर्देश नहीं जारी किया कि वह कैसे ईवीएम की जांच कराएगा। आयोग पर निर्देश जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है।


दोनों सीटों पर बीजेपी को मिली जीत 


हरियाणा की इन दोनों सीटों पर बीजेपी को जीत मिली हैं। करनाल लोकसभा सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया हैं। मनोहर लाल को एनडीए की सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने कृष्ण पाल गुर्जर और कांग्रेस ने महेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था। कृष्णपाल गुर्जर ने लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल की हैं। अगर हरियाणा की 10 लोकसभा सीट की बात करे तो कांग्रेस और बीजेपी ने पांच-पांच सीटें जीती हैं।



पहली बार हो रहा ऐसा

यह पहली बार है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम चेक कराने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी कि आयोग की तरफ से प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद दूसरे या तीसरे स्थान वाला उम्मीदवार को अगर कोई गड़बड़ी लगती हैं, तो वह ईवीएम चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है। चुनाव आयोग की ओर से एक ईवीएम चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर आवेदन करना जरूरी है।