Molitics Logo
होम ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार, संजय सिंह ने कहा- मोदी की तानाशाही जारी!

ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार, संजय सिंह ने कहा- मोदी की तानाशाही जारी!

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ईडी का बस यही काम रह गया है। बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा और तोड़ दो, जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।

ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार, संजय सिंह ने कहा- मोदी की तानाशाही जारी!
फोटो: ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार, संजय सिंह ने कहा- मोदी की तानाशाही जारी!
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी सोमवार सुबह खान के घर दिल्ली वक्फ बोर्ड में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ करने पहुंची थी। ईडी ने उन से करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोमवार सुबह ही दावा किया था की ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि ईडी की टीम 2 सितंबर की सुबह उनके ओखला स्थित आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जांच एजेंसियों का मकसद सिर्फ उन्हें परेशान करना है। अमानतुल्लाह का वीडियो पोस्ट करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और ईडी की तानाशाही जारी है।


ईडी है तानाशाह की कठपुतली


जानकारी के मुताबिक, जब ईडी की टीम दिल्ली पुलिस के साथ अमानतुल्लाह के घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला था। खान ने सुबह करीब 6:30 बजे एक्स पर लिखा, “सुबह सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है, मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?


मोदी की तानाशाही और गुंडागर्दी जारी 

आप नेता संजय सिंह ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ईडी की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए। उनसे आगे के लिए समय मांगा। उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है। घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।” 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी और बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ईडी का बस यही काम रह गया है। बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा और तोड़ दो, जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।