लड़ाई-झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए
इस मौके पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार ऐसी सरकार बनाएगी जो समन्वय और सहयोग के साथ काम करे, क्योंकि उन्हें लड़ाई-झगड़े वाली सरकार नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब दिल्ली की जनता उन नेताओं के साथ नहीं चलेगी जो ‘‘पी लो इंडिया’’ जैसे बयान देते हैं, बल्कि वे उन लोगों के साथ जाएंगी जो ‘‘खेलो इंडिया’’ का संदेश देते हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता अब उन नेताओं से मुक्ति चाहती है जो ‘‘देश नहीं झुकेगा’’ के नारों में उलझे रहते हैं। उन्होंने जनता से भाजपा को पांच साल का मौका देने की अपील की।
रावण का अहंकार अब नहीं रहा
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और अब दिल्ली की जनता के वोट का महत्व है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर जाएं और कमल का बटन दबाकर दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करें। स्वराज ने मध्य प्रदेश के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में भी ऐसा ही आर्थिक समर्थन दिया जाएगा, जैसे मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने सिलेंडर के दाम को 500 रुपये करने और होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी किया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सुविधाएं दी जाएंगी। स्वराज ने कहा कि अब ‘‘रावण का अहंकार नहीं रहा,’’ और दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठे आरोपों से उब चुकी है, जैसे हरियाणा में पानी में जहर मिलाने का आरोप। इस अवसर पर रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि वे अब शीशमहल वाली और शराब घोटाले वाली सरकार नहीं चाहतीं।
Read This Also:- Mahakumbh भगदड़ की घटना कोई बड़ी घटना नहीं, विपक्ष और मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया- BJP नेता हेमा मालिनी
Read This Also:- Mahakumbh भगदड़ की घटना कोई बड़ी घटना नहीं, विपक्ष और मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया- BJP नेता हेमा मालिनी





