Molitics Logo
होम Delhi Polls: दिल्ली दंगे और भ्रष्टाचार पर संदीप दीक्षित का हमला, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Polls: दिल्ली दंगे और भ्रष्टाचार पर संदीप दीक्षित का हमला, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करे, तो अरविंद केजरीवाल अगले 15-20 साल तक तिहाड़ जेल से बाहर नहीं |

Delhi Polls: दिल्ली दंगे और भ्रष्टाचार पर संदीप दीक्षित का हमला, संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
फोटो: Delhi Polls, Sandeep Dixit
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली दंगों का जिक्र करते हुए सवाल किया, "दंगों के दौरान केजरीवाल कहां छिपे थे?" संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (AAP) की शराब नीति को घोटालों से भरा बताते हुए कहा कि केजरीवाल की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है।

"केजरीवाल पर सही जांच हो तो 15-20 साल तिहाड़ से बाहर न आ सकें"


संदीप दीक्षित ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करे, तो अरविंद केजरीवाल अगले 15-20 साल तक तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के दूसरी सरकारों पर नरसंहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन खुद अपनी सरकार में भ्रष्टाचार के कई मामलों में घिरे हैं।"

पटपड़गंज रैली में राहुल गांधी का तीखा वार


विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटपड़गंज में एक रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केजरीवाल कहते हैं कि वे अलग तरह की राजनीति करेंगे, छोटी कार में आएंगे, लेकिन असल में 'शीश महल' में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली को सबसे बड़ा शराब घोटाला दिया।" राहुल गांधी ने आगे कहा कि AAP और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और इनकी राजनीति समाज को बांटने का काम कर रही है।

राहुल गांधी ने दिल्ली दंगों का जिक्र करते हुए कहा, "जब दिल्ली जल रही थी, तब केजरीवाल कहां थे? उन्होंने साफ-सुथरी राजनीति का वादा किया था, लेकिन उनकी सरकार में सबसे बड़ा शराब घोटाला हुआ।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस प्रेम, भाईचारे और एकता की राजनीति करती है, जबकि AAP और भाजपा समाज में नफरत और विभाजन पैदा करने का काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी ने मुझे घर से निकाल दिया, लेकिन मैंने उन्हें चाबियां देकर कहा कि मुझे इसकी जरूरत नहीं। दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल शीश महल में ऐश कर रहे हैं।

Read This Also:- Delhi Polls: कांग्रेस का घोषणा पत्र, महिलाओं के लिए 2500 रुपये, युवाओं को 8500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा