Molitics Logo
होम Delhi Poll: Seelampur में बुर्के और फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Delhi Poll: Seelampur में बुर्के और फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर आज मतदान जारी है, और पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है। हालांकि, |

Delhi Poll: Seelampur में बुर्के और फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति
फोटो: fake voting, Delhi Poll,
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर आज मतदान जारी है, और पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग चल रही है। हालांकि, चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुछ जगहों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। एक प्रमुख घटना सीलमपुर में हुई, जहां एक बूथ पर कुछ देर के लिए हंगामा मच गया। इस विवाद का कारण बुर्के में महिलाओं के फर्जी वोटिंग करने का आरोप था, जिसके बाद स्थिति में काफी तनाव उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी महिलाओं को लाकर बुर्के की आड़ में फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। 

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे, और उनके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिससे माहौल और भी गरमा गया। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब कुछ महिलाओं ने यह दावा किया कि जब वे मतदान करने के लिए पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम से पहले ही वोट डाला जा चुका था।

 भाजपा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी क्षेत्र से कुछ लोग लाकर बुर्के में छिपकर मतदान कर रहे थे। उनका कहना था कि यह पूरी प्रक्रिया धोखाधड़ी का हिस्सा है, और इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया और बाद में स्थिति शांत हो गई। इस घटना के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रखा, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमाया।

Read This Also:- Delhi Polls: विधानसभा चुनाव में 60.42% मतदान, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक तो नई दिल्ली में सबसे कम वोटिंग