बीजेपी सरकार के आते ही नाम बदलने का सिलसिला शुरू
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है, जिसके बाद कई इलाकों और योजनाओं के नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने भी अपने सरकारी आवास का पता अब 4, विवेकानंद मार्ग कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी सरकारी आवासों पर अभी भी ब्रैकेट में तुगलक लेन लिखा हुआ है, लेकिन आधिकारिक रूप से नया नाम अपनाया जा चुका है।
राजधानी के कई इलाकों के नाम बदलने को लेकर भी चर्चा तेज हो चुकी है। बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने की मांग उठाई है, जबकि नजफगढ़ को नाहरगढ़ नाम दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। इसी तरह, औरंगजेब रोड का नाम बदलने को लेकर भी नेताओं के बीच सहमति बनती दिख रही है।
सिर्फ इलाकों के ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया भी जारी है। बीजेपी सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया जाएगा। इसके अलावा, कई अन्य योजनाओं का नाम भी बदला जा सकता है।
Read This Also:- दिल्ली की मुफ्त बस सेवा से महिलाओं की आय में 8% की बचत - डब्ल्यूआरआई की रिपोर्ट
Read This Also:- दिल्ली की मुफ्त बस सेवा से महिलाओं की आय में 8% की बचत - डब्ल्यूआरआई की रिपोर्ट





