शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बने। समारोह के दौरान मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि दिल्ली में भाजपा सरकार संगठन के मजबूत नेतृत्व और केंद्र के सहयोग से आगे बढ़ेगी।
रेखा गुप्ता: युवा मोर्चा से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में रेखा गुप्ता ने एक लंबी और प्रभावशाली राजनीतिक यात्रा तय की है। शुरुआत से ही संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाली रेखा ने पार्टी के युवा मोर्चा से लेकर महिला मोर्चा तक, कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। 2003-2004 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा, दिल्ली की सचिव बनाया गया, जिसके बाद 2004 से 2006 तक वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं। उनके नेतृत्व कौशल और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से उन्हें पहली बार पार्षद चुना गया।
स्थानीय प्रशासन में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने के लिए 2007 से 2009 तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष का पद संभाला। 2010 में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनने के बाद उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों का विस्तार हुआ और वर्तमान में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति में लगातार सक्रिय रहने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रह चुकी हैं। हालांकि, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराकर दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की।
रेखा गुप्ता का सफर हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव से शुरू हुआ। उनके पिता जय भगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद परिवार ने राजधानी में ही स्थायी रूप से बसने का फैसला किया। रेखा ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। 1998 में उनका विवाह मनीष गुप्ता से हुआ, जो स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं। पारिवारिक जीवन के साथ-साथ राजनीति में भी उनका सफर निरंतर आगे बढ़ता गया।
Read This Also:- ‘रेखा गुप्ता के चयन से कोई आपत्ति नहीं, पर BJP की नीति पर सवाल’: संजय राउत
Read This Also:- ‘रेखा गुप्ता के चयन से कोई आपत्ति नहीं, पर BJP की नीति पर सवाल’: संजय राउत





