Molitics Logo
होम Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, शालीमार बाग से हैं विधायक

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, शालीमार बाग से हैं विधायक

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का चयन किया गया है। भाजपा के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से व्यक्तिगत |

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, शालीमार बाग से हैं विधायक
फोटो: Delhi CM, Rekha Gupta
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का चयन किया गया है।  भाजपा के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से व्यक्तिगत बातचीत के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की।  रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। 

राजनीतिक सफर: युवा मोर्चा से मुख्यमंत्री तक


रेखा गुप्ता ने भाजपा संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं:

  • 2003-2004: भाजपा युवा मोर्चा, दिल्ली की सचिव
  • 2004-2006: युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव
  • 2007: उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पहली बार पार्षद चुनी गईं
  • 2007-2009: महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष
  • 2010: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं
  • वर्तमान: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रह चुकी हैं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया।

हरियाणा के जींद से दिल्ली तक का सफर


रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगने के बाद उनका परिवार स्थायी रूप से राजधानी में बस गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन दिल्ली में ही पूरी की। 1998 में रेखा गुप्ता का विवाह मनीष गुप्ता से हुआ, जो स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय से जुड़े हैं।