Molitics Logo
होम Delhi: अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
• दिल्ली

Delhi: अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Delhi: अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
फोटो: Arvind Kejriwal, Manmohan Singh,
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, हर ओर से श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया। राजनीति से ऊपर उठकर, कांग्रेस, भाजपा और आप के नेताओं सहित हर वर्ग ने शोक व्यक्त किया। सबसे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर उनके निधन की जानकारी दी। इसके बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिखाई दिए, वहीं कई लोग अपने फेसबुक और एक्स अकाउंट्स पर उनके साथ बिताए गए पुराने पलों को साझा कर रहे थे। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदृष्टा और महान अर्थशास्त्री थे, और उनकी भारत की प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न केवल एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को खो दिया है, बल्कि एक ऐसे नेता को खो दिया है जिनकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। भगवान उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें।" 

केजरीवाल ने  व्यक्त की संवेदना  


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।" भा.ज.पा. नेता तेजिंदर बग्गा ने भी एक्स पोस्ट में डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया, और लिखा, "देश की राजनीति में उनका योगदान अतुलनीय है।" 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना एक युग का अंत है। उनका सादगी और सेवा से भरा जीवन हमें हमेशा प्रेरित करेगा। यह देश के लिए एक गहरा दुख है, जिसे भर पाना कठिन है। उनका योगदान और त्याग कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।"

Read This Also:- अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने, दिल्ली में चुनावी बिगुल फूकेंगे PM मोदी, 29 को जापानी पार्क में रैली