Molitics Logo
होम Jammu Kashmir: उधमपुर जिले में CRPF बंकर वाहन पलटा, 2 जवान शहीद, 12 घायल

Jammu Kashmir: उधमपुर जिले में CRPF बंकर वाहन पलटा, 2 जवान शहीद, 12 घायल

Jammu Kashmir:उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में बुधवार को सीआरपीएफ का एक बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jammu Kashmir: उधमपुर जिले में CRPF बंकर वाहन पलटा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
फोटो: Jammu Kashmir: उधमपुर जिले में CRPF बंकर वाहन पलटा, 2 जवान शहीद, 12 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में बुधवार को सीआरपीएफ का एक बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा कंडवा इलाके में तब हुआ जब वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 23 जवान सवार थे। जैसे ही वाहन कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर पहुँचा, वह संतुलन खो बैठा और पलट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य में मदद की और पुलिस को सूचित किया।

उधमपुर जिले में CRPF बंकर वाहन पलटा

पुलिस और रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो जवानों की जान गई है और घायलों का इलाज जारी है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने personally जिला उपायुक्त सलोनी राय से बात की है और राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में खराब सड़क और वाहन का असंतुलन हादसे की वजह मानी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "उधमपुर के पास हुए हादसे में CRPF जवानों के निधन की खबर से व्यथित हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"