पुलिस की लगातार छापेमारी, गिरफ्तारी की तैयारी
पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, आप विधायक ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सफाई दी है कि वह अपनी विधानसभा में ही मौजूद हैं और कहीं नहीं भागे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 221, 132 और 121(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिस अपराधी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया था, उस पर हत्या की कोशिश का आरोप था और वह एक घोषित अपराधी है।
क्या हुआ था घटनास्थल पर?
पुलिस का कहना है कि जब क्राइम ब्रांच शाहबाज खान को पकड़ने पहुंची, तो अमानतुल्लाह खान ने कार्रवाई में बाधा डाली। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन आप विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। इसी हंगामे के बीच शाहबाज खान फरार हो गया। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दावा किया है कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला किया। हालांकि, इस झड़प में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read This Also:- Delhi: AAP की हार के बाद MCD का बजट पेश, सफाई और हेल्थ पर कितना खर्च करेगी सरकार?
Read This Also:- Delhi: AAP की हार के बाद MCD का बजट पेश, सफाई और हेल्थ पर कितना खर्च करेगी सरकार?





