जानकारी के मुताबिक, महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत की। इसको लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी। गोली लगने से घायल आशीष तिवारी नामक युवक को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पथराव और हंगामा
घटना के बाद गुस्साए एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। बढ़ती भीड़ और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, इलाके में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि यह भव्य महायज्ञ 18 मार्च को शुरू हुआ था और 27 मार्च तक चलने वाला था। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं तैयार की गई थीं, जहां हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। इस महायज्ञ का आयोजन हरि ओम दास द्वारा किया गया था, जिन्हें ‘यज्ञ सम्राट’ के रूप में जाना जाता है। वे अब तक देशभर के 24 राज्यों में 101 महायज्ञ आयोजित कर चुके हैं और उनका लक्ष्य पूरे भारत में 108 महायज्ञ संपन्न कराने का है।
इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके थे। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने महायज्ञ की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिला रही है।
Read This Also:- नागपुर हिंसा: मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर, पुलिस कस्टडी में बंद
Read This Also:- नागपुर हिंसा: मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर, पुलिस कस्टडी में बंद





