बोइंग ने बीबीसी को दिए एक बयान में कहा, “हमारी परंपरा के अनुसार, हम अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह का समर्थन करने में गर्व महसूस करते हैं। पिछले तीन राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के लिए भी हमने एक समान दान दिया है।” वहीं गूगल के सरकारी मामलों के ग्लोबल हेड करण भाटिया ने कहा, “हमारी कंपनी यूट्यूब पर इस समारोह का लाइवस्ट्रीम और हमारे होमपेज पर सीधे लिंक के जरिए समर्थन कर रही है।” इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां फोर्ड, जनरल मोटर्स और टोयोटा ने भी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक-एक मिलियन डॉलर का दान दिया है।
चुनाव के लिए भी कंपनियों ने दिया था अधिक चंदा
चुनावों के दौरान, पॉलिटिकल वॉचडॉग संगठन ओपनसीक्रेट्स के आंकड़ों के अनुसार, अल्फाबेट (गूगल की मूल कंपनी), अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों ने कमला हैरिस के चुनाव अभियान को अधिक चंदा दिया था। इस दौरान गूगल और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों ने कमला हैरिस के अभियान के लिए 2.16 मिलियन डॉलर का दान दिया था, जो ट्रंप को मिली राशि से लगभग 40 गुना अधिक है।
Read This Also:- H-1B वीजा संकट, भारतीय छात्रों और कामगारों पर मंडरा रहा खतरा: ट्रंप की नीतियां सख्त
Read This Also:- H-1B वीजा संकट, भारतीय छात्रों और कामगारों पर मंडरा रहा खतरा: ट्रंप की नीतियां सख्त





