Molitics Logo
होम BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो में अस्पताल में कराया गया भर्ती

BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो में अस्पताल में कराया गया भर्ती

96 वर्षीय आडवाणी का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा है।

BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो में  अस्पताल में कराया गया भर्ती
फोटो: BJP के दिग्गज नेता लालकृष्ण अडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो में अस्पताल में कराया गया भर्ती
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय आडवाणी का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में चल रहा है। इससे पूर्व 4 जुलाई 2024 को भी उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहाँ एक रात रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

आडवाणी को एम्स से 27 जून को डिस्चार्ज किया गया था, जहाँ उन्हें आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती किया गया था। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ जरियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया।

 अभी भी BJP के सक्रिय सदस्य

1980 में भाजपा के गठन के बाद से लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के एक प्रमुख संगठनात्मक नेता के रूप में उभरे। बाद में वे उप-प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। आडवाणी लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। 22 अक्टूबर 2024 को भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं—विनोद तावड़े, अरुण सिंह और शोभा करंदलाजे ने 96 वर्षीय आडवाणी को सक्रिय सदस्यता प्रदान की। इसी वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

इससे पहले 2015 में उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था। लालकृष्ण आडवाणी का तीन दशकों का शानदार संसदीय करियर रहा है। वे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताओं में से एक रहे। उन्हें पार्टी के कर्णधार, लौह पुरुष और पार्टी का असली चेहरा जैसी उपाधियों से नवाजा गया। साथ ही, उन्हें भारतीय जनता पार्टी का शिल्पकार भी कहा जाता है।